Computer essay in hindi कंप्यूटर पर निबंध : नमस्कार विद्यार्थी मित्रों ! आज कि इस पोस्ट में हमने आपके लिए कंप्यूटर की महत्वता पर निबंध, कम्यूटर पर निबंध computer essay in hindi लिखा हैं।
प्रस्तावना : कंप्यूटर आज के युग का सबसे कारगर आविष्कार माना जाता हैं क्योंकि आज मनुष्य जीवन के हर क्षेत्र को कंप्यूटर ने व्याप लिया है। जीवन के हर एक क्षेत्र में आज कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा हैं। इसमें शिक्षा, यातायात, मेडिकल, उद्योग, कार्यक्षेत्र जैसे कई सारे क्षेत्र मौजूद हैं। इस तकनीकी आविष्कार ने मनुष्य का जीवन और भी आसान और सरल बना दिया है। कंप्यूटर बिना मनुष्य (man without computer) की कल्पना करना लगभग असंभव बन चुका है।
आज कि इस पोस्ट में हमने सभी छात्रों के लिए कंप्यूटर पर निबंध, कंप्यूटर के महत्व पर निबंध, कंप्यूटर के लाभ और हनी पर निबंध computer essay in hindi लिखा हैं। यह निबंध आपको बेहद पसंद आएगा इसलिए इसको पूरा पढ़े।
Contents
- 1 कंप्यूटर पर निबंध 2021 | computer essay in hindi
- 1.1 कंप्यूटर पर निबंध १० लाइनों में | 10 lines on computer in hindi | short paragraph on computer in hindi
- 1.2 कंप्यूटर के महत्व पर निबंध 200 शब्दों में | computer essay in hindi in 200 words
- 1.3 कंप्यूटर पर निबंध 400 शब्दों में | computer essay in hindi in 400 words
- 1.4 कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में | computer essay in hindi in 500 words
कंप्यूटर पर निबंध 2021 | computer essay in hindi
कंप्यूटर पर निबंध १० लाइनों में | 10 lines on computer in hindi | short paragraph on computer in hindi
- कंप्यूटर आज के युग का सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार है।
- चार्ल्स बैबेज नामक वैज्ञानिक ने पहिले कंप्यूटर की खोज की थी इसलिए उन्हे कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता हैं।
- आज के आधुनिक युग में हर जगह पर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा हैं, इसलिए इस आधुनिक युग को कंप्यूटर युग भी कहा जाता हैं।
- यह एक बेहद शक्तिशाली मशीन है जो कितने भी कठिन गणितीय क्रियाओं को हल देता हैं।
- कंप्यूटर की वजह से इंसान का काम बेहद आसान हो गया है। कंप्यूटर की मदद से इंसान बड़े बड़े कामों को चुटकियों में कर रहा हैं।
- कंप्यूटर एक यांत्रिक मशीन है जो डेटा पर निर्भर करती हैं।
- कंप्यूटर हमसे इनपुट की रूप में डेटा लेता है और उस डेटा पर प्रक्रिया करके हमे सही और सटीक परिणाम देता हैं।
- कंप्यूटर एक मनोरंजन का साधन भी है जिसपर हम ऑडियो और वीडियो गाने सुन सकते हैं, फोटो और मूवी भी देख सकते हैं।
- कंप्यूटर पर इंटरनेट मौजूद होता हैं इसलिए हम दुनिया की कोई भी जानकारी हासिल कर पाते हैं।
- कंप्यूटर हमारा सबसे अच्छा दोस्त हैं जो हमे हर कार्य में मदद करता हैं।
कंप्यूटर के महत्व पर निबंध 200 शब्दों में | computer essay in hindi in 200 words
कंप्यूटर हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व रखता हैं। इसी की वजह आज हमारा जीवन बेहद आसान और सरल हुआ है। कंप्यूटर के बिना आज हमारे जीवन की कल्पना करना भी बेहद मुश्किल है। यह हमे दैनंदिन जीवन में बेहद सारी मदद करता हैं, हमारे कार्यों को आसान बना देता हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात हमारा मनोरंजन भी करता हैं। आज सभी के जीवन में कंप्यूटर का एक अलग ही महत्व है।
कंप्यूटर की मदद से हम घर बैठे चीजे मंगवा सकते हैं, रेलवे और फ्लाइट के टिकट बुक कर सकते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में व्हाट्सएप और फेसबुक की मदद से जुड़ सकते हैं, यह सभी संभव हो चुका हैं कंप्यूटर की वजह से नहीं तो आज भी हमे हर चीज के लिए लाइनों में खड़ा रहना पड़ता।
- महिला सशक्तिकरण पर निबंध
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध
छात्रों के लिए तो कंप्यूटर एक वरदान ही है। छात्र आज दुनिया का सभी ज्ञान कंप्यूटर की मदद से हासिल कर पा रहे हैं। ऑनलाइन घर बैठे पढ़ाई करना बच्चों को कंप्यूटर की मदद काफी आसान हो चुका हैं। कंप्यूटर बेहद सारे लाभ है पर कुछ नुकसान भी है।
कंप्यूटर के लाभ (benefits of computer in hindi)
- जीवन आसान और सरल बन गया
- गणितीय क्रियाओं को काफी कम समय में पूरा कर सकेंगे
- रेलवे टिकट को घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं
- अच्छा मनोरंजन का साधन
- दुनिया के किसी भी जानकारी को इंटरनेट की मदद से हासिल कर सकते हैं
- छात्रों को उनके प्रोजेक्ट और पढ़ाई में काफी ज्यादा मदद करता हैं
- इससे हवामान का भविष्य भी पता चलता हैं
कंप्यूटर के नुकसान (disadvantages of computer in hindi)
- साइबर गुनाहों का शिकार बन सकते हो
- ऑनलाइन फ्रॉड होने का डर
- अश्लील वेबसाइट का एडिक्शन
कंप्यूटर पर निबंध 400 शब्दों में | computer essay in hindi in 400 words
कंप्युटर विज्ञान की तरफ से हमे मिला हुआ सबसे अनोखा तोफा हैं। यह बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली यंत्र है जो हर तरह के कार्य को संपन्न करने की क्षमता रखता हैं। आज हमारे जीवन मी इस कंप्यूटर नामक यंत्र की वजह से काफी सुधार आया है, हमारा जीवन पहले से कई ज्यादा प्रभावशाली बन चुका हैं। यह यंत्र इस्तेमाल करना भी काफी सरल है, इसे कोई भी बेहद कम समय में सीख सकता हैं।
कंप्यूटर क्या है (What is computer in hindi)
कंप्यूटर एक आधुनिक यंत्र है जो डेटा को स्टोर करके उस डेटा में प्रक्रिया करके हमे उचित और सटीक परिणाम दिखता है। यह यंत्र पूरी तरह से डेटा पर निर्भर हैं। जो डेटा हम उसे इनपुट की रूप में उपलब्द कराते है उसी डेटा पर वह प्रक्रिया करके हमे उचित आउटपुट देता है। यह एक बेहद ही सटीक और शुद्ध परिणाम हमे दिलाता हैं।
कंप्यूटर उसकी तेज गति के लिए भी जाना जाता है। यह कठिन समस्याओं को चुटकियों में हल करता है। हर गणितीय क्रियाओं का इसके पास हल है। जिन कार्यों को करने के लिए इंसान को काफी समय लग जाता हैं उन्हीं क्रियाओं को कंप्यूटर कुछ क्षणों में ही पूरा कर देता हैं।
कंप्यूटर के उपयोग (Uses of computer in hindi)
कंप्यूटर आज हमें कई सारे कामों में मदद करता है। इसका उपयोग शिक्षा, कार्यस्थल, स्कूल, कॉलेज, उद्योग, बैंक, यातायात, मेडिकल और आर्मी फोर्स में काफी बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसकी मदद से आज हम कई सारे कार्यों को घर बैठे कर पा रहे हैं।
जैसे – रेलवे टिकट की बुकिंग करना, होटेल्स और रेस्टोरेंट्स कि बुकिंग करना, सरकारी दस्तावेज को निकालना, परीक्षाओं के फॉर्म भरना, ऑनलाइन परीक्षाएं देना, मूवी टॉकीज के टिकट बुक करना आदि कार्य हम कंप्यूटर की मदद से काफी आसानी से घर बैठे कर सकते हैं।
विद्यार्थियों के जीवन में कंप्यूटर का उपयोग:
कंप्यूटर सभी छात्रों और कर्मचारियों बेहद करीबी दोस्त हैं। छात्रों को पढ़ाई में जो भी समस्याएं आती है, छात्र उन्हे कंप्यूटर की मदद काफी आसानी से हल कर पाते हैं। कंप्यूटर डेटा को स्टोर करने की क्षमता रखता है इसकी वजह से छात्र और कर्मचारी अपने सभी उपयुक्त दस्तावेजों को कंप्यूटर में स्टोर करके रख सकते हैं।
- स्वतंत्रता दिवस पर भाषण
- गणतंत्र दिवस पर भाषण
- शिक्षक दिवस पर भाषण
कंप्यूटर पर मौजूद इंटरनेट छात्रों के लिए और भी बढ़ा ज्ञान का पिटारा खोल देता हैं। बच्चे इंटरनेट की मधत से मनचाही जानकारी हासिल कर पाते हैं। यह छात्रों को उनके प्रोजेक्ट में भी काफी मदद करता हैं। इंटरनेट की मदद से छात्र अपने स्कूल और कॉलेज के प्रोजेक्ट के लिए जानकारी भी इकठ्ठा कर पाते हैं।
ऑनलाइन खरीददारी में उपयोग:
आज ऑनलाइन खरीददारी में भी संगणक हमे काफी मदद करता हैं। हम कंप्यूटर की मदद से कई सारी जरूरी चीजों को ऑनलाइन घर बैठे मंगवा सकते हैं। इससे हमारा काफी समय बचता हैं।
टिकट बुकिंग में उपयोग:
आज हर तरह कि टिकट बुकिंग में कंप्यूटर का उपयोग होता है। रेलवे स्टेशन पर भी टिकट बुकिंग के लिए कंप्यूटर ही इस्तेमाल होते है। हालांकि हम घर बैठे भी कंप्यूटर की मदद से रेलवे टिकट की बुकिंग, फ्लाइट की बुकिंग, मूवी थियेटर की बुकिंग, होटेल्स और रेस्टोरेंट्स कि बुकिंग कर सकते हैं।
बैंक में उपयोग:
बैंकों में पैसों के सभी व्यवहारों के लिए कंप्यूटर इस्तेमाल होते हैं। बैंक खातों में पैसे डालने तथा पैसों को निकालने के लिए कंप्यूटर ही इस्तेमाल होते है।
कार्यस्थलों पर उपयोग:
आज सभी कंपनियों और इंडस्ट्रियों में कंप्यूटर को इस्तेमाल किया जा रहा हैं। जिसकी वजह से उनके उनके व्यवहार में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। इसकी वजह से कार्यस्थलों पर कंप्यूटर कर्मचारियों के काम को आसान और सरल बना रहे हैं।
मनोरंजन के लिए उपयोग:
मनोरंजन के लिए भी कंप्यूटर का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता हैं। यह एक मनोरंजन का भंडार है है। इसे कई सारे लोग मनोरंजन का साधन के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। आप कंप्यूटर पर मूवी देख सकते है, ऑडियो और वीडियो गाने भी सुन सकते है। आज फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सएप जैसी सोशल नेटवर्क भी लोगों का काफी मनोरंजन करते हैं।
कंप्यूटर के निजे उपयोग:
कंप्यूटर का घर में भी नीजे उपयोगों के लिए काफी हदतक इस्तेमाल होता हैं। इसमें लाईट बिल और पानी बिल भरना, इनकम टैक्स भरना, मनोरंजन के लिए और भी कई सारे कार्यों में कंप्यूटर निजी हेतु के लिए इस्तेमाल होता हैं।
कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में | computer essay in hindi in 500 words
कंप्यूटर (संगणक) यह आधुनिक युग का सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाने वाला एक तकनीकी आविष्कार है। कंप्यूटर यह एक साधारण यांत्रिक मशीन है पर इसके कार्य लाजवाब हैं। इसने मनुष्य के जीवन को काफी आसान और सरल बना दिया है।
मनुष्य के श्रमों को इस तकनीक ने काफी हदतक कम कर दिया है। जिन कार्यों को करने के लिए मनुष्यों को पहले बहुत ज्यादा समय लगता था, आज वही कार्यों को कंप्यूटर की मदद से बेहद ही कम समय में किया जा रहा हैं।
कंप्यूटर यह एक ऐसी यांत्रिक मशीन है जो इनपुट और आउटपुट के आधार पर कार्य करती है। मतलब कंप्यूटर यूजर से इनपुट की माध्यम से सूचनाएं लेता है और उन सूचनाओं पर प्रक्रिया करके यूजर को आउटपुट की रूप परिणाम दिखाता है। इन सूचनाओं को समजने के लिए कंप्यूटर में programming languages की मदद से ऑपरेटिंग सिस्टम को बनाया जाता हैं। जिसके आधार पर कंप्यूटर की सूचनाओं को समझ पाता है और ऊनपर प्रक्रिया भी कर पाता हैं।
आज कंप्यूटर मनुष्य के लिए वरदान साबित हो गया है। कंप्यूटर की गति और उसकी सटीकता के कारण आज कंप्यूटर हर एक क्षेत्र में इस्तेमाल किया जा रहा हैं। यह कम समय में ज्यादा से ज्यादा कठिन कार्यों कि काफी कम समय में पूरा करने की काबिलियत रखता हैं।
इसी कारण यह कार्यक्षेत्रों में मनुष्य के श्रम को कम कर देता हैं यानी यह कम समय और कम ऊर्जा में मनुष्यों से कई गुना ज्यादा गति से कार्यों को निपटा देता हैं। इसकी मदद से मनुष्य काफी कम समय में बहुत ज्यादा काम कर पाता हैं, इसलिए कंप्यूटर की वजह से मनुष्य के कार्य की गति में भी बड़ोती हुई हैं।
चार्ल्स बबेज नामक वैज्ञानिक ने विश्व का पहला कंप्यूटर बनाया था। चार्ल्स बाबेज का कंप्यूटर की खोज में बहुत बड़ा योगदान हैं, इसलिए उन्हे कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता हैं।
चार्ल्स बेबेज द्वारा बनाया गया पहला कंप्यूटर आकर में बहुत ही बड़ा था और उसका इस्तेमाल करना भी बहुत कठिन था। वह एक पहला मैकेनिकल कंप्यूटर माना जाता हैं जो केवल गणितीय क्रियाओं को हल करने में सक्षम था।
आज के युग के कंप्यूटर काफी सक्षम और तेज है। आधुनिक युग के सभी कंप्यूटर काफी छोटे और सभी कार्यों को पूरा करने में सक्षम हैं। इनका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। कोई छोटा बच्चा भी इसे कुछ दिन में ही सीख सकता है और इनका आकार छोटा होने के कारण इन्हें कई भी आसानी से लेकर जाया जा सकता हैं।
आज डेस्कटॉप, लैपटॉप, नोटबुक, टैबलेट जैसे कई सारे कंप्यूटर के प्रकार मौजूद है। आपको सुनकर हैरानी होगी कि आप जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हो, वह भी एक मिनी संगणक ही हैं। यह सभी कंप्यूटर आज मनुष्य को हर एक काम में मदर के रहे हैं। आज मनुष्य कंप्यूटरों के इतना अधीन हो गया हैं की कंप्यूटर बिना मनुष्य की कल्पना करना भी असंभव है।
कंप्यूटर एक डेटा पर निर्भर यंत्र है। यह गणितीय क्रियाओं को काफी कम समय में हल कर देता हैं। हालांकि इसमें डेटा को स्टोर करने की, उसपर प्रक्रिया करने की और जरूरत पड़ने पर डेटा को प्राप्त करने की क्षमता भी प्राप्त हैं। यह डेटा के साथ खिलवाड़ करके उससे एक सही और सटीक परिणाम निर्माण करने में काफी सफल यंत्र है। आज कंप्यूटर मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त बन चुका हैं।
टिप : दोस्तों आज कि इस पोस्ट में हमने आपको कंप्यूटर पर निबंध हिंदी में computer essay in hindi, कंप्यूटर का महत्व पर निबंध, कंप्यूटर के लाभ और हनी पर निबंध, संगणक पर निबंध लिखकर दिया है। यह निबंध आपको काफी पसंद आएगा यह उम्मीद है।
आप कंप्यूटर पर निबंध computer essay in hindi यह निबन्ध कक्षा पहिले से दसवीं कक्षा तक इस्तेमाल कर सकते हो। आपको यह कंप्यूटर पर निबंध कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताइए।