Python language में data types की बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका है। Values को data types की मदद से भिन्न भिन्न प्रकारों में बांटा जाता हैं। हर value की एक निश्चित data type होती है। जैसे 4 अंक की डेटा टाइप int है। पाइथन में ऐसे बेहद सारे data types है। तो चलिए आज हम जानेंगे की data types क्या है, पाइथन में कोन कोनसे data types है,पाइथन में data types conversion कैसे करें और उन्हें data types को प्रोग्राम में कैसे इस्तेमाल करते है।
पाइथन डेटा टाइप्स |
आज हम क्या सीखेंगे?
- Data types in python
- पाइथन में कोन कोन से data types है
- Python data types conversion कैसे करें
- Python data types conversion methods
Data types का परिचय:
Data type | Meaning |
---|---|
int | पूरी संख्या (whole number) |
float | दशमलव संख्या (decimal number) |
str | पात्रों का एक क्रम (sequence of characters) |
list | किसी दिए गए क्रम में चीजों की एक सूची |
tuple | किसी दिए गए क्रम में चीजों की एक अपरिवर्तनीय सूची |
set | एक तरह की अनेक वस्तुओं का समूह (collection of unorderd objects) |
dictionary | Key:value pairs का समूह |
bool | एक सत्य मूल्य; या तो सच है या गलत (true or false value) |
Data types in python:
int data type क्या है?
int डेटा टाइप का इस्तेमाल integer values को दर्शाने के लिए किया जाता हैं। यह non decimal values को दर्शाता है। मतलब इनमें decimal point विरहित अंक होते है जैसे 1,28,-63,49,….आदी
int डेटा टाइप positive, negative और zero हो सकते है। यह integers बिलकुल उसी तरह होते है जैसे की हम गणित में इस्तेमाल करते है।
float data type क्या है?
float डेटा टाइप floating points को दर्शाता है। इसका मतलब इनमें decimal values होती है जैसे 1.4, 5.33, -9.17, आदी
double data type क्या है?
double डेटा टाइप भी decimal values को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। float और double में इतना अंतर है कि double डेटा टाइप float से ज्यादा decimal points वाले अंको को स्टोर कर सकता है।
string data type क्या है?
वाक्य रचना को दर्शाने के लिए string डेटा टाइप का इस्तेमाल किया जाता है। String values को हमेशा single और double quotes में लिखा जाता है। strings immutable होती है, इन्हे update नहीं किया जा सकता। लेकीन हम slicing method से string के characters को access कर सकते है। इसके लिए हम square brackets के साथ index का इस्तेमाल करते है।
1: #program explaining string data type
2: str1="learning python is"
3: str2="fun"
4: Sum=str1+str2
5: print(Sum)
Output:
learning python is fun
bool data type क्या है?
bool डेटा टाइप पाइथन में सिर्फ true और false यह दो values को दर्शाता है। इन्हें ज्यादा तर conditions को
जांचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर condition सही है तो यह true दर्शाता है, गलत condition के लिए false दर्शाता है।
नोट: True और False keywords हमेशा uppercase में लिखे जाते है। यदि आप इन्हे प्रोग्राम में lowercase में लिखते है तो interpreter त्रुटि दिखता है।
list data type क्या है?
list एक वस्तुवों का क्रमबद्ध क्रम है। इसमें एक साथ कई सारे values को स्टोर किया जाता है। lists mutable होती है मतलब list में मौजूद values को अपडेट किया जा सकता हैं। list को square brackets में लिखा जाता है।
जैसे अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं में arrays होते है उसी तरह पाइथन में list का इस्तेमाल किया जाता हैं।
List हमेशा homogeneous नहीं होती, list non homogeneous भी हो सकती है। मतलब list में हम किसी भी data types की values को संग्रहीत कर सकते है जैसे कि integers, string, boolean values, floating point numbers, आदी को हम एक list में स्टोर कर सकते है।
1: #program explaining list data type
2: list=[1,2,3,4,5,6]
3: print(list)
Output:
[1,2,3,4,5,6]
tuple data type क्या है?
tuple भी list की तरह वस्तुवों का क्रमबद्ध क्रम होता हैं। list और tuple में इतना अंतर है कि tuples immutable होते है। इसका मतलब इनमें values को update नहीं किया जा सकता।
लेकिन tuple की यह ख़ासीयत है कि यह list से तेज होते है। tuple में मौजूद values को list से भी तेज access किया जाता हैं। लेकिन tuple में बदलाव लाने की , उन्हे अपडेट करने की हमे अनुमति नहीं होती। हम tuple values को नाही delete कर सकते हैं और नाही हम नई values को उसमें सामिल कर सकते है जैसे कि हम list में कर सकते हैं।
1: #program explaining tuple data type
2: tuple=(Ram, pavan, pralhad, ganesh,kartik)
3: print(tuple)
Output:
(Ram, pavan, pralhad, ganesh,kartik)
set data type क्या है?
यह एक python का महत्वपूर्ण data type है। यह list और tuples से थोड़ा अलग है। Set हमेशा unordered values को संग्रहीत करता है इसलिए set values को access नहीं किया जा सकता। यह set बिलकुल उसी तरह होता है जैसे कि हम गणित में सेट पढ़ते है।
set अद्वितीय वस्तुवों का एक अनियंत्रित संग्रह है। इनमें values को update नहीं किया जाता है और वस्तुवों unorderd क्रम होता हैं।
1: #program explaining set data type
2: set={Aurangabad, pune, Mumbai, Hyderabad, Kolkata}
3: print(set)
Output:
{Aurangabad, pune, Mumbai, Hyderabad, Kolkata}
dictionary data type क्या है?
dictionary में values को key: value के जोड़े में संग्रहीत किया जाता है। dictionary में values को curley brackets के अंदर लिखते है। Dictionary एक mutable होती है इसलिए हम आसानी से उसे update कर सकते है।
हम dictionary में मौजूद kay-value pairs को access करने के लिए keys को index की तरह इस्तेमाल करते है।
1: #Employees and their payment
2: dic={Aditya:30,000, Kartik:50,000, Adarsh:70,000}
3: print(dic)
Output:
{Aditya:30,000, Kartik:50,000, Adarsh:70,000}
Data type conversion in python
चलिए अब हम देखते हैं कि पाइथन में डेटा टाइप का conversion कैसे करते है।
पाइथन में एक डेटा टाइप मूल्य(value) को अन्य दूसरे मूल्य (value) में रूपांतरित करने की प्रक्रिया को data type conversion कहते है। हमे कई बार पाइथन प्रोग्राम में डेटा टाइप मूल्यों को रूपांतरित करने की आवश्यकता होती हैं जैसे int type का conversion कई अन्य मूल्य जैसे कि float, string, double में आदी।
पाइथन में इस तरह के डेटा टाइप रूपांतरण के लिए कई सारे built-in functions मौजूद है जिनकी मदद से हम मूल्यों को रूपांतरित कर सकते है।
पाइथन में data type conversion के निम्नलिखित दो प्रकार है:
- Implicit type conversion
- Explicit type conversion
Implicit type conversion क्या है?
1: x=10
2: y=2.5
3: Sum=x+y
4: print("sum:",Sum)
5: print(type(sum))
1: sum:12.5
2: <class 'float'>
लेकिन हमने sum variable का टाइप तय नहीं किया था फिर भी पाइथन ने integer value और float value यह दो अलग प्रकार की डेटा टाइप की sum को automatically float डेटा टाइप में रूपांतरित कर दिया।
इसी प्रकार की पाइथन द्वारा किए जाने वाले data type conversion को implicit data type conversion कहा जाता है।
Explicit type conversion क्या है?
इस प्रकार के data type conversion मे उपयोगकर्ता खुद से एक डेटा टाईप को अन्य दुसरे डेटा टाईप मे रूपांतरित करता है।इसके लिए पाइथन लाइब्रेरी में मौजूद कुछ built-in functions का इस्तेमाल किया जाता हैं। इस प्रकार के डेटा टाइप रूपांतरण की प्रक्रिया को typecasting भी कहा जाता है।
चलिए हम देखते है की पाइथन data type value conversion के लिए कोन कोन से methods या functions पाइथन में उपयोग किए जाते है।
No. | function | Data type conversion |
---|---|---|
1. | int(x) | Converts x to integer |
2. | long(x) | Converts x to long integer |
3. | float(x) | Converts x to floating number |
4. | unichr(x) | Converts x to a unicode character |
5. | complex(x) | Converts x to complex number |
6. | str(x) | Converts x to string |
7. | repr(x) | Converts x to an expression string |
8. | eval(str) | Evaluates to a string |
9. | list(x) | Converts x to list |
10. | tuple(x) | Converts x to a tuple |
11. | set(x) | Converts x to a set |
12. | dic(x) | Converts x to a dictionary |
13. | ord(x) | Converts single character to integer value |
14. | chr(x) | Converts x to a character |
15. | hex(x) | Converts x to a hexadecimal string |
उपर दिए सभी methods/functions को एक डेटा टाइप से अन्य डेटा टाइप में convert करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मुझे उम्मीद है कि आपको python data types क्या है? समझ आया होगा। अब आप प्रोग्राम में आसानिसे डेटा टाइप values को convert के सकते है।