Trp meaning in hindi (Trp क्या है) – दोस्तों आप सभी लोग TV (television) देखते ही होंगे और आपने कई बार टीवी देखते समय TRP का नाम सुना होगा। हर एक टीवी चैनल कहता रहता है कि हमारा चैनल देश का नंबर 1 चैनल है, हमारा टीआरपी सबसे ज्यादा है !
तब आपके मन में यह जरूर सवाल आया होगा कि टीआरपी का मतलब क्या है trp meaning in hindi और trp ka full form क्या है। कुछ दिन पहले एक tv show भारत में सबसे ज्यादा popular हो गया था जिसका नाम है comedy nights with kapil sharma और ऐसा भी कहा जा रहा था कि इस show की trp india में सबसे ज्यादा है।
आज हम इसी trp की बारे में बात करने वाले है, में आपको बताऊंगा कि trp meaning in hindi, trp full form in hindi और trp को कैसे मापते है (how to calculate trp in hindi)।इसलिए इस लेख को सुरु से अंत तक पढ़िए में आज trp क्या होता है के बारे में आपको सारी शंकाएँ दूर करने वाला हूं।
Contents
- 1 Trp kya hai (what is trp in hindi)
- 1.1 टीआरपी क्या है (Trp meaning in hindi)
- 1.2 Trp ka full form (trp full form in hindi)
- 1.3 TRP की परिभाषा (defination of TRP)
- 1.4 tv चैनल का TRP कैसे मापा जाता हैं (How to calculate trp of tv channel in hindi)
- 1.5 TRP कम – ज्यादा होने से टीवी चैनल को क्या नुकसान और फायदा होता है
- 1.6 Tv चैनल का TRP कैसे check करें:
- 2 चलिए में आपको हर एक category के top 10 tv channels की list बताता हूं
- 2.0.1 Top 10 indian tv channels list across all genres
- 2.0.2 TOP 5 hindi news channels list
- 2.0.3 TOP 5 hindi movies channels list
- 2.0.4 TOP 5 kids channels list
- 2.0.5 TOP 5 Infotainment channes list
- 2.0.6 TOP 5 music channel list
- 2.0.7 TOP 4 Youth channel list
- 2.0.8 TOP 5 Sports channels list
- 2.0.9 TOP 5 Lifestyle channels list
- 2.0.10 TOP 5 English news channel list
- 2.0.11 TOP 5 English movies channels list
- 2.1 TRP बढ़ने के फायदे:
- 2.2 TRP घटने के नुकसान:
Trp kya hai (what is trp in hindi)
दोस्तों टीआरपी (TRP) एक TV channel की popularity मापने का तरीका है जिसके जरिए टीवी चैनल की लोकप्रियता को मापा जाता हैं। जैसे टीवी चैनल कितने समय देखा जा रहा, कहां कहां से देखा जा रहा है, किन लोगों द्वारा देखा जा रहा है, कोन्सी age के लोगों द्वारा ज्यादा देखा जा रहा है यह सभी फैक्टर्स टीआरपी को calculate करने में सामिल होते है।
जितनी ज्यादा लोग चैनल को या किसी tv show को देख रहें हैं, जितनी ज्यादा उसकी लोकप्रियता है उतना ही ज्यादा उस पार्टिकुलर tv channel या tv show का trp होता है। जितना ज्यादा टीवी चैनल का टीआरपी होता है उतनी ही मंहगी advertise उस चैनल को मिलती है, उतनी ही ज्यादा उस चैनल की कमाई होती है।
टीआरपी क्या है (Trp meaning in hindi)
छोटी लाइन में कहा जाए तो tv चैनल का कमाई (revenue) trp पर निर्भर होता है। इसलिए हर एक चैनल अपनी trp में बढ़ाने में लगा रहता है। इसके लिए कुछ समाचार चैनल तो खबरों को चटपटी बनाकर सुनाते हैं ताकि लोग उनकी चैनल को ज्यादा देखे और उनका टीआरपी बढ़ जाए।
आप tv TRP को इस तरह से समझ सकते है जैसे किसी भी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए वोटों (vote) की आवश्यकता होती है। चुनाव में सबसे ज्यादा वोट जिस उम्मीदवार को मिलते हैं वह चुनाव जीत जाता है। मतलब उम्मीदवार के लिए चुनाव जीतना वोटों पर निर्भर करता है।
उसी तरह किसी भी चैनल को देश का नंबर वन चैनल के बनने के लिए trp की आवश्याकता होती है और जिस चैनल का trp सबसे ज्यादा होता है वह देश का नंबर 1 चैनल बनता है और advertise के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करता है।
Trp ka full form (trp full form in hindi)
दोस्तों आपको trp क्या होता है तो पता चल गया होगा मैंने आपको उदाहरण देकर आसान भाषा में समझाया कि टीआरपी क्या है। अब हम जानते है कि trp ka full form क्या है।
TRP का full form है TELEVISION RATING POINT और आप इसे जरूर ध्यान में रखे। इसे कई बार competitive exams में भी पूछा गया है।
TRP की परिभाषा (defination of TRP)
Television rating point (TRP) को इस तरह से परिभाषित किया जा सकता है कि यह एक टूल है जो कि हमे बताता है कि देश में कोनसा tv चैनल या tv show सबसे ज्यादा देखा ज्याता है, कोनसा टीवी चैनल या टीवी show देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं
आप टीआरपी की मदद से किसी भी टीवी चैनल या टीवी शो की popularity को जांच सकते हैं। जितना ज्यादा TRP, उतनी ज्यादा लोकप्रियता और उतनी ही ज्यादा कमाई।
tv चैनल का TRP कैसे मापा जाता हैं (How to calculate trp of tv channel in hindi)
दोस्तों हमारे देश भारत में tv चैनल की TRP को calculate करने के लिए एक सेपरेट डिपार्टमेंट है जिसका नाम है BARC और BARC का full form है Broadcast Audience Research Council । यह BARC department हर एक tv चैनल की और tv shows की trp मापने का काम करता है। BARC में चैनलों और advertisers के प्रतिनिधि होते हैं जो इन TRP को मापने का काम करते हैं।
BARC ने संपूर्ण भारत में कई सारे क्षेत्रों में लगभग 40000 barometers लगाएं है। हर टीवी चैनल के साथ एक ख़ास frequency का audio होता है जिसे की इंसान सुन नहीं पाता।लेकिन BARC के barometers इसे आसानी से सुन लेते है इस प्रक्रिया को audio watermarking कहा जाता है।
यह बरोमीटर्स इस विशिष्ट frequency के आधार पर उस क्षेत्र में देखें जाने वाले चैनलों और tv shows का डेटा स्टोर करके BARC को send करते है और BARC इस डेटा को analyze करके tv चैनल्स और shows की TRP तय करता है।
इन barometers को देश के अलग अलग राज्य के लगभग 40,000 घरों में यह 40,000 बरोमीटर लगाएं होते है। एक घर में एक ही बारोमीटर tv और setup box से connected होता है और वह उस घर में देखे जाने वाले चैनल्स की डेटा को analyze करता है। मतलब लगभग इन 40,000 घरों में जो चैनल्स और जिस प्रकार के shows देखे जाते है उसी के आधार पर पूरे देश के चैनल्स की टीआरपी तय होती है।
इसलिए ये लोग जिस प्रकार के shows को ज्यादा देखते है, उसी प्रकार की shows सभी टीवी चैनल्स दिखाने का प्रयास करते है ताकि उनके चैनल्स ज्यादा देखे जाए और उनकी trp भी बढ़े। इसलिए आपने देखा होगा कि यदि कोई न्यूज़ लोगों द्वारा ज्यादा देखी जा रही है तो सभी चैनल्स उस एक ही न्यूज को बार बार दिखाते है। यह buissness module होता है चैनल की टीआरपी बढ़ाने का।
यह सभी barometers गुप्त होते है, उन्हे गुप्त तरीके से लगाया होता है ताकि वह उस क्षेत्र में देखे जाने वाले चैनल्स की डेटा को स्टोर कर सकें। इन barometers को people meter भी कहा जाता है। इन्हें इसलिए गुप्त रखा जाता है ताकि इनके साथ कोई चेड़कानी ना कर सकें और चैनल्स की एक accurate rating (TRP) निकली जा सकें।
TRP कम – ज्यादा होने से टीवी चैनल को क्या नुकसान और फायदा होता है
जैसे आपने उपर पढ़ा कि टीवी चैनल्स की TRP का सीधा कनेक्शन उन चैनल्स की earnings के साथ होता है। मतलब जितना ज्यादा TRP उतनी ही ज्यादा earning। आपको यहां पर एक चीज को समझ ना जरूरी है कि television पर दो प्रकार के चैनल्स होते हैं ।
- FTA – Free to air channels
- Paid channels
देखिए FTA चैनल्स वो होते है जो कि free dish के साथ आते है मतलब उन्हे देखने के लिए हमें किसी भी प्रकार का भुगतान देने की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए इन FTA चैनल्स की main earning होती है सिर्फ advertisements से और आपको तो पता है की जिस चैनल की टीआरपी ज्यादा है उसे ads भी महंगी मिलती है।
इसलिए ये सभी FTA चैनल्स ज्यादा से ज्यादा कमाई करने के लिए अपनी TRP को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहते है। यदि इनकी TRP कम हो गई तो इनकी कमाई भी कम होती है।
Paid channels वो होते है जिन्हे देखने के लिए हमे हर महीने भुगतान देना पड़ता है। यह सभी चैनल्स DTH dish जैसे कि TATA sky, dish tv, videocon d2h आदी पर होते हैं जिन्हें देखने के लिए हमे हर महीने रिचार्ज करना पड़ता है।यह paid channels दो तरीके से कमाई करते हैं एक तो हर महीने उपभोक्ता से भुक्तान लेते है और दूसरी उन्हे advertisements से भी कमाई होती है।
लेकिन इनका earning का main source advertisement ही होता है। यदि इन paid चैनलों की TRP कम हो गई तो इनके भी earning में भारी फरक पड़ता है।लेकिन इन्हें उपभोक्ता से भुगतान मिलने के कारण FTA free चैनल्स जितना नुकसान नहीं होता है।
इसलिए हर एक टीवी चैनल चाहे वह paid हो या free उनका एक ही buissness model होता है कि किसी तरह Television Rating Point (TRP) को बढ़ाना।
Tv चैनल का TRP कैसे check करें:
यह एक Broadcast Audience Research Council (BARC) की ऑफिशियल वेबसाइट है। यहां पर आप किसी भी चैनल की trp को और हर week में उसपर आनेवाले impressions को देख सकते है।
यहां पर आपको कई सारी categories मिलेंगी जिन्हे geners कहा जाता है जैसे कि news, movies, entertainment, sports, kids, आदी। आप इनमें से एक कैटेगरी को चुन कर देख सकते है इस category में कोंसे चैनल की टीआरपी सबसे ज्यादा है। Category wise channels की trp अलग अलग हो सकती है। आप यहां पर region wise channels की trp भी चैक कर सकते है।
आपको इससे पता चलेगा कि किसी एक पार्टिकुलर लोकेशन पर कोनसा चैनल सबसे ज्यादा देखा जाता है।
चलिए में आपको हर एक category के top 10 tv channels की list बताता हूं
Note: यह जानकारी oct 2020 की है। इस जानकारी में समय नुसार बदलाव आता रहता है। किसी महीने में किसी टीवी चैनल की टीआरपी कम हो जाती है तो किसी चैनल की बढ़ जाती। TRP में हमेशा उतार चढ़ाव होता रहता है। इसलिए इस चीज का जरूर ध्यान रखें।
Source: यह category wise top 10 tv channel list BARC के ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है।
Top 10 indian tv channels list across all genres
यह सभी categories के top 10 चैनल्स है जो कि इंडिया में सबसे ज्यादा देखे जाते है। इनमें star sports 1 hindi की rating 1300769 है और यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले देश का नंबर वन चैनल है। दो नंबर पर star utsav है और तीन नंबर पर star plus है।
आपको एक चीज समझ आई होगी की इस टॉप 10 चैनल्स की लिस्ट में सिर्फ star sports 1 hindi ही एक मात्र चैनल है जो कि एक paid channel है और बाकी सारे चैनल्स free to air (FTA) channels है। यह नंबर दो से दस तक के चैनल्स इसलिए टॉप 10 लिस्ट में है ताकि यह फ़्री चैनल्स है और इन्हें सभी लोग देखते है।
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | Star sports 1 hindi | 1300769 |
2. | Star utsav | 1290294 |
3. | Star plus | 954864 |
4. | Sun tv | 911231 |
5. | Star maa | 811864 |
6. | Zee anmol | 681690 |
7. | Sony pal | 661181 |
8. | Sony sab | 642926 |
9. | Dangal | 614913 |
10. | Star vijay | 604518 |
TOP 5 hindi news channels list
यह एक Top 5 hindi news channels की लिस्ट है। इसमें Republic bharat एक नंबर पर हैं और इसकी रैंकिंग है 206861। दो नंबर पर है Aaj Tak उसके बाद TV9 Bharatvarsh और लास्ट पाचंवे नंबर पर है News18 India।
आपको तो पता ही होगा कि news channels की trp अक्सर ही ज्यादा होती है क्योंकि इन चैनलों की संख्या बेहद ही ज्यादा है।
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | Republic Bharat | 206861 |
2. | Aaj Tak | 17944 |
3. | TV9 Bharatvarsh | 154071 |
4. | India Tv | 139844 |
5. | News18 India | 100694 |
TOP 5 hindi movies channels list
यह एक TOP 5 hindi movies channels की लिस्ट है और इस लिस्ट में एक नंबर पर है Dhinchak और इसकी रेटिंग है 418661। इस लिस्ट के ज्यादा तर चैनल्स FTA channels है। Star gold चैनल पांचवे नंबर पर है।
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | Dhinchak | 418661 |
2. | ZEE Anmol Cinema | 376499 |
3. | Sony Max | 370838 |
4. | ZEE Cinema | 343860 |
5. | Star Gold | 335833 |
TOP 5 kids channels list
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | Nick | 141671 |
2. | Sonic Niclodeon | 100062 |
3. | Hungama | 98885 |
4. | Pogo Tv | 97564 |
5. | Disney Channel | 92047 |
TOP 5 Infotainment channes list
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | Discover Channel | 50240 |
2. | Nationl Geographic | 31240 |
3. | History Tv 18 | 25092 |
4. | Animal Planet | 23732 |
5. | Net Geo Wild | 21202 |
TOP 5 music channel list
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | B4U Music | 117073 |
2. | Masti | 105985 |
3. | 9XM | 98266 |
4. | MTv Beats | 86574 |
5. | ZEE ETC Bollywood | 39919 |
TOP 4 Youth channel list
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | Zing | 102101 |
2. | MTV | 42899 |
3. | E24 | 6430 |
4. | MTV HD+ | 1793 |
TOP 5 Sports channels list
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | Star Sports 1 Hindi | 1300769 |
2. | Star Sports 1 Telugu | 202313 |
3. | Star Sports 1 Tamil | 181283 |
4. | Star Sports 1 | 180804 |
5. | Star Sports 1 HD Hindi | 122224 |
TOP 5 Lifestyle channels list
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | TLC | 10063 |
2. | Food Food | 1741 |
3. | Fox life | 1036 |
4. | Fox life HD | 976 |
5. | Travel Xp Sd | 922 |
TOP 5 English news channel list
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | Republic Tv | 5056 |
2. | Times Now | 1872 |
3. | India Today Television | 1812 |
4. | CNN News18 | 1227 |
5. | DD India | 877 |
TOP 5 English movies channels list
Rank | channel name | weekly impressions |
---|---|---|
1. | Movies Now | 13651 |
2. | Star Movies | 12828 |
3. | Sony pix | 11669 |
4. | HBO | 11471 |
5. | MNX | 4593 |
दोस्तों आपको इन सभी categories में एक बात समझ आई होगी की इनमें सबसे टॉप पे जो चैनल्स है वो FTA चैनल्स है जो कि free dish में होते है। इन्हें इसलिए सबसे ज्यादा देखा जाता है क्योंकि इन्हें देखने के लिए हर महीने भुगतान देना नहीं पड़ता है और यह free dish में उपलब्ध होने के कारण रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं होती।
दोस्तों आपको तो पता होगा की serials देखना महिलावों को कितना पसंद होता है। आजकल सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि सभी बच्चे, बुजुर्ग भी serials को देखना पसंद कर रहे। आपने Nagin serial का सीजन 5 तो देख ही रहे होंगे, ये लोग कितना थ्रिलर सस्पेंस डालते है इन सीरियल में यदि आप एक किसी सीरियल को देखना चालु कर देते है तो आपको भी पता नहीं चलेगा कि कब आप उस सीरियल के चाहते हो गए।
क्योंकि इन सीरियल्स का हर एक पार्ट ऐसा बना होता है कि आपको उसका अगला पार्ट देखने की इच्छा हो जाएं। क्योंकि पार्ट के अंत में ही कुछ ऐसा सस्पेंस रखा जाता हैं कि उस सीरियल को देखने वाला उसका अगला पार्ट जरूर ही देखें और इन सीरियल्स की वजह से tv चैनल्स को भी काफी सारा फायदा होता हैं, उनकी trp बढ़ती है और कमाई भी लाजवाब होती हैं।
अभी 2020 में सबसे ज्यादा star plus चैनल्स को देखा जा रहा है। इनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा, महाभारत यह कुछ सीरियल्स है जो कि टॉप पे हैं। Sony sub चैनल की तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल को आप जानते ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। क्योंकि यह एक इंडिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय फैमिली सीरियल है और इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग देखना पसंद करते हैं।
TRP बढ़ने के फायदे:
- चैनल को popularity मिलती है
- किसी भी चैनल को trp के जरिए विज्ञापन लाने में मदद मिलती है
- Ads की वैल्यू टीआरपी पे depend होती है, इसलिए टीआरपी बढ़ने के कारण महंगी ads मिलती है
- TRP के कारण चैनल के लिए अच्छे shows भी मिलते है
- चैनल की ज्यादा कमाई होती है
TRP घटने के नुकसान:
- TRP घटने का सबसे बड़ा नुकसान है कि चैनल की कमाई भी घटती हैं
- ज्यादा महंगी विज्ञापन चैनल के लिए नहीं मिलती
- चैनल की लोकप्रियता पर आंच आ सकती हैं
Conclusion – trp kya hai full form of trp
दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने trp kya hai के बारे में जानकारी प्राप्त की और हमने trp ka full form भी क्या है समझ लिया है।
दोस्तों टीवी देखना किसीको पसंद नहीं है? सभी लोग टीवी देखते है बस सबकी पसंद अलग अलग होती है किसी को movies देखना पसंद होता है तो किसी को news, serials और इन सभी में कभी न कभी trp का जिक्र तो होता ही है। इसलिए आज का यह लेख आपको trp के बारे में जानकारी देने के लिए लिखा गया है।
मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आएगी आप इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। दोस्तों आज के लिए इतना ही फिर मिलेंगे कुछ और नई रोचक जानकारी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद!!!